Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

दुर्गापूजा को लेकर होटल व्यवसायियों के साथ एसडीपीओ की बैठक, अवैध गतिविधियों पर होगी कार्रवाई

---Advertisement---

होटलों में सीसीटीवी लगाने, आगंतुकों के पहचान पत्र का रिकॉर्ड रखने और बिना वैध बार लाइसेंस शराब नहीं परोसने का निर्देश

बरही (हजारीबाग): दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने होटल व्यवसायियों के साथ बैठक की। बैठक में पुनि सह थाना प्रभारी बिनोद कुमार मौजूद रहे।

बैठक के दौरान एसडीपीओ ने होटल संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना वैध बार लाइसेंस के होटलों में शराब परोसने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एसडीपीओ ने सभी होटल संचालकों को होटल में आने वाले आगंतुकों के पहचान पत्र लेकर उनका रिकॉर्ड सुरक्षित रखने तथा होटल के मुख्य द्वार और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में होटल व्यवसायियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

इसके अलावा होटल संचालकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। एसडीपीओ ने चेतावनी दी कि दिए गए निर्देशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक का उद्देश्य दुर्गापूजा एवं दशहरा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखना और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment