संवाददाता : बरही
बरही प्रखंड अंतर्गत बेन्दगी पंचायत के मध्य विद्यालय उज्जैना की रसोई में खतरनाक रसेल वाईपर सांप मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया। रसोई में जहरीले सांप की मौजूदगी से स्कूल परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। समय रहते वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया, जिससे एक बड़ा खतरा टल गया। इस रेस्क्यू टीम में वन विभाग के राकेश कुमार, बासुदेव, गृहरक्षक अर्जुन यादव एवं विनोद कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।









