Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

CEIR पोर्टल की मदद से बरही थाना ने बरामद किए तीन मोबाइल, सही उपयोगकर्ताओं को सौंपा

On: June 8, 2026 7:37 PM
Follow Us:
Oplus_16908288
---Advertisement---

हजारीबाग। बरही थाना पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की सहायता से गुम हुए तीन मोबाइल फोन बरामद कर उनके सही उपयोगकर्ताओं को सौंप दिया। मोबाइल प्राप्त होने के बाद संबंधित लोगों ने बरही थाना पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मोबाइल गुम होने के बाद पीड़ितों द्वारा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर तकनीकी अनुसंधान एवं CEIR पोर्टल की सहायता से तीनों मोबाइल फोन का पता लगाया गया और उन्हें बरामद कर लिया गया।

IMG 20260608 193201

बरामद मोबाइलों की पहचान एवं आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके वास्तविक उपयोगकर्ताओं को विधिवत वापस कर दिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल की ट्रैकिंग एवं बरामदगी में सहायता मिल सके। इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। बरही थाना द्वारा लगातार तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment